10- बेहद आकर्षक परांदे की डिज़ाइन जो आपके बालो की शोभा बढ़ा दे

Punjabi Paranda Fashionable Design
पंजाब से लेकर कनाडा तक जहाँ- जहाँ पंजाबी रहते है उनकी पसंद है परांदा। समय के साथ परांदे के डिज़ाइन में भी परिवर्तन आया है और परांदा सिर्फ एक वर्ग तक सिमित नहीं रहा बल्कि कई वर्गों तक इसका चलन है।
पंजाब की लड़किया चाहे कही भी हो उन्होंने अपने संस्कृति को छोड़ा नहीं है वो आज भी परांदा पहनना पसंद करती है। परांदे का फैशन पंजाबी कल्चर में कितने दिनों से है ये बताना बहुत ही मुश्किल है। पहले लोग परांदे खुद बनाते थे। अब पंजाबी बुटीक परांदे की अलग- अलग वैरायटी मिल जायेगी। आप खुद भी कस्टमाइज करवा सकते है।
शादी हो या कोई भी स्पेशल त्यौहार जैसे की लोहरी इसमें लड़किया परांदे से अपने बालो को सजाती है
अगर आप परांदे की सौखीन है तो कुछ इस तरह की परांदे अपने लिये डिज़ाइन करवाए या ख़रीदे।
स्ट्यिलश परांदा डिज़ाइन
परांदे डिज़ाइन को देखे काफी सिंपल है आप इस तरह की मैचिंग परांदा अपने सूट के साथ पहन सकती है ध्यान रहे की आपके बाल लम्बे हो। अगर बाल लम्बे नहीं है तो एक्सटेंशन का उपयोग कर सकते है।
ये एक खूबसूरत परांदा डिज़ाइन है। साउथ में भी कुछ इस तरह का ट्रेंड है पंजाब में परांदे डिज़ाइन का ट्रेंड बदल रहा है काफी जोरो से। क्या ये नया ट्रेंडी डिज़ाइन आपको पसंद आया। जिसमे गोटे वर्क को बड़ी ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया है।
दुल्हन के इस परांदे डिज़ाइन को देखे लग रही है न खूबसूरत। ऊपर के साइड झुमका डिज़ाइन और नीचे ढेर सारी लटकन के गुच्छे। चोटी को रिबन से बाँधा गया है ताकि वो सुन्दर बन जाये। तो क्या आप इस डिज़ाइन को पसंद कर रही है।

मिरर वर्क वाली ये परांदा लग रही है न सबसे अलग। पर ये परांदा तभी पहने जब आपके बाल बहुत मजबूत हो नहीं तो ये आपके बालो को नुक्सान पहुचायेगा। इस परांदे डिज़ाइन को ऊपर से लगा दिया गया है।
इस परांदे को देखे ध्यान से इस तरह का परांदा पजाब के मेकअप स्टोर से आसानी से मिल जायेगा। अगर कुछ अलग सा डिज़ाइन और टेक्सचर चाहिए अपने इंडियन लुक में तो आप गोल्डन या फिर और कोई कलर का परांदा पहन सकती है। इस तरह के परांदे की बहुत डिमांड है।
इस परांदे डिज़ाइन को देखे। गोल्डन कलर की ये परांदा किसी भी सूट में चल सकता है। क्योकि गोल्डन कलर बहुत ही वर्सटाइल होता है किसी भी कलर के साथ मैच कर सकता है।
